Advanced Search
Welcome to Anuvada Sampada Repository

डेटा संग्रहण : उच्च प्राथमिक विद्यार्थियों द्वारा किया गया एक प्रयोग

निधि and अश्वत and व्यान and नायर, विनय (2025) डेटा संग्रहण : उच्च प्राथमिक विद्यार्थियों द्वारा किया गया एक प्रयोग अज़ीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी एट राइट एंगल्‍स (22). pp. 24-27.

[thumbnail of From Issue -Weaving  Mathematics into the life of the class] Fulltext Document (From Issue -Weaving Mathematics into the life of the class)
डेटा संग्रहण _उच्च प्राथमिक विद्यार्थियों द्वारा किया गया एक प्रयोग.pdf
Available under License Creative Commons Attribution Non-commercial Share Alike.

Download (374kB)

Introduction

लेखक एवं शिक्षक विनय नायर अपनी साप्ताहिक ‘गणित मन्थन’ कक्षा में हर हफ़्ते स्कूली विद्यार्थियों के साथ मिलकर गणितीय अन्वेषण पर काम करते हैं। एक बार उन्‍होंने प्रायिकता (probability) से जुड़ा एक सवाल उन विद्यार्थियों के सामने रखा, जिन्हें इस विषय की केवल प्राथमिक जानकारी थी और उनका इस विषय से अब तक औपचारिक तौर पर परिचय नहीं हुआ था। सवाल था : तुम फ़ोन पर अपने एक दोस्त से बात कर रहे हो, जो कि एक लड़का है। वह तुमसे पूछता है : “मेरा एक सहोदर है। क्या तुम अन्दाज़ा लगा सकते हो कि वह लड़का है या लड़की?” विनय ने अपने विद्यार्थियों से पूछा कि अगर तुम्हें यह अनुमान लगाना हो कि उसका सहोदर कौन है, तो तुम क्‍या करोगे? इस लेख में तीन विद्यार्थियों के जवाबी अनुभव को उनकी ही ज़ुबानी पेश किया गया है। उम्मीद है कि गणित के शिक्षक इस गतिविधि से यह समझ पाएँगे कि विद्यार्थियों के लिए प्रासंगिक उदाहरणों के माध्यम से डेटा संग्रह और डेटा प्रबन्धन को किस तरह रोचक व दिलचस्प बनाया जा सकता है। इस लेख से यह भी समझा जा सकता है कि डेटा या आँकड़ों का विश्लेषण करने से पहले उसके संग्रहण की प्रक्रिया के बारे में किस प्रकार चर्चा की जा सकती है, वह भी उच्च प्राथमिक स्तर के विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता के दायरे में रहकर।

Item Type: Article
Discipline: Maths Education
Programme: University Publications > At Right Angles
Title(English): Data Collection in Action: An Experiment by Upper Primary Students
Creators(English): Nidhi, Ashwath, Vyaan with Vinay Nair
Publisher: Azim Premji University
Journal or Publication Title(English): Azim Premji University At Right Angles
Contributors: Translator: Jaijit Aklecha; Reviewer: Pratika Gupta; Copy Editor: Anuj Upadhyay
Related URLs:
URI: http://anuvadasampada.informaticsglobal.ai/id/eprint/5322
.
Edit Item Edit Item

Disclaimer

Translated from English to Hindi/Kannada by Translations Initiative, Azim Premji University. This academic resource is intended for non-commercial/academic/educational purposes only.

अनुवाद पहल, अज़ीम प्रेमजी विश्वविद्यालय द्वारा अँग्रेज़ी से हिन्दी में अनूदित। इस अकादमिक संसाधन का उपयोग केवल ग़ैर-व्यावसायिक, अकादमिक एवं शैक्षिक उद्देश्यों के लिए किया जा सकता है।

ಅಜೀಂ ಪ್ರೇಮ್‍ಜಿ ವಿಶ್ವವಿದ್ಯಾಲಯದ ಅನುವಾದ ಉಪಕ್ರಮದ ವತಿಯಿಂದ ಇದನ್ನು ಇಂಗ್ಲೀಷ್‍ನಿಂದ ಕನ್ನಡಕ್ಕೆ ಅನುವಾದಿಸಲಾಗಿದೆ. ಈ ಶೈಕ್ಷಣಿಕ ಸಂಪನ್ಮೂಲವನ್ನು ವಾಣಿಜ್ಯೇತರ, ಶೈಕ್ಷಣಿಕ ಉದ್ದೇಶಗಳಿಗೆ ಬಳಸಬಹುದಾಗಿದೆ.