Advanced Search
Welcome to Anuvada Sampada Repository

अज़ीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी एट राइट एंगल्‍स, नवम्‍बर 2025 अंक 23 : गणित उत्‍सव के रंग

सम्‍पादक (2025) अज़ीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी एट राइट एंगल्‍स, नवम्‍बर 2025 अंक 23 : गणित उत्‍सव के रंग अज़ीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी एट राइट एंगल्‍स (23). pp. 1-56.

[thumbnail of From Issue -A Celebration of Mathematics] Fulltext Document (From Issue -A Celebration of Mathematics)
अज़ीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी एट राइट एंगल्‍स नवम्‍बर 2026 _अंक 23_गणित उत्‍सव के रंग.pdf
Available under License Creative Commons Attribution Non-commercial Share Alike.

Download (3MB)

Introduction

एट राइट एंगल्स' का नवम्बर 2025 का अंक मुख्य रूप से 'गणित के उत्सव' के विचार पर केन्द्रित है। अंक का उद्देश्य गणित के प्रति लोगों की उस आम मानसिकता को बदलना है जिसमें गणित को केवल एक कठिन विषय के रूप में देखा जाता है। अंक में चर्चा की गई है कि कैसे 22 दिसम्बर (राष्ट्रीय गणित दिवस) जैसे आयोजनों को कैसे सार्थक बनाया जा सकता है । पद्मप्रिया शिराली ने गणितीय नाटक की एक स्क्रिप्ट साझा की है, जो गणित से दूर रहने वाले बच्चों को भी मुख्य मंच पर लाने में मदद करती है। साथ ही, जोड़ और घटाव की 'फैक्ट फैमिली' पर आधारित एक वर्ग-संख्या पहेली भी है। स्मृति स्मारक पाण्डा का लेख शिक्षण के दौरान बच्चों से उनकी सहजता छीने बिना पढ़ाने पर विचार करता है। करण सिंह ने शिक्षकों के साथ हुए एक सत्र का विवरण दिया है, जिसमें बिना सूत्रों का उपयोग किए उदाहरणों के माध्यम से 'क्षेत्रफल और परिमाप' सिखाने के तरीके बताए गए हैं । जीनत रहमान ने 'माया' नाम की बच्ची की कहानी के माध्यम से बच्चों द्वारा की जाने वाली सहज गणितीय खोजों और विभाज्यता के नियमों के बारे में बताया है । क्षमा चक्रवर्ती के लेख में इस बात पर जोर दिया गया है कि शिक्षक यह कैसे पहचानें कि विद्यार्थियों ने अवधारणा को सही से समझा है या नहीं, और सीखने की प्रक्रिया में होने वाली त्रुटियों को कैसे दूर करें । इस अंक में अकिहिको ताकाहाशी की जापानी शिक्षण तकनीक "समस्या-समाधान के माध्यम से गणित शिक्षण" पर आधारित पुस्तक की समीक्षा भी शामिल है। पुलआउट में गणित उत्‍सव के दौरान करवाई जाने वाली विभिन्‍न गतिविधियों की चर्चा की गई है।

Item Type: Periodicals
Discipline: Maths Education
Programme: University Publications > At Right Angles
Title(English): Azim Premji University at Right Angles, Nov 2025 Issue 23
Creators(English): Editor
Publisher: Azim Premji University
Journal or Publication Title(English): Azim Premji University At Right Angles
Related URLs:
URI: http://anuvadasampada.informaticsglobal.ai/id/eprint/5499
.
Edit Item Edit Item

Disclaimer

Translated from English to Hindi/Kannada by Translations Initiative, Azim Premji University. This academic resource is intended for non-commercial/academic/educational purposes only.

अनुवाद पहल, अज़ीम प्रेमजी विश्वविद्यालय द्वारा अँग्रेज़ी से हिन्दी में अनूदित। इस अकादमिक संसाधन का उपयोग केवल ग़ैर-व्यावसायिक, अकादमिक एवं शैक्षिक उद्देश्यों के लिए किया जा सकता है।

ಅಜೀಂ ಪ್ರೇಮ್‍ಜಿ ವಿಶ್ವವಿದ್ಯಾಲಯದ ಅನುವಾದ ಉಪಕ್ರಮದ ವತಿಯಿಂದ ಇದನ್ನು ಇಂಗ್ಲೀಷ್‍ನಿಂದ ಕನ್ನಡಕ್ಕೆ ಅನುವಾದಿಸಲಾಗಿದೆ. ಈ ಶೈಕ್ಷಣಿಕ ಸಂಪನ್ಮೂಲವನ್ನು ವಾಣಿಜ್ಯೇತರ, ಶೈಕ್ಷಣಿಕ ಉದ್ದೇಶಗಳಿಗೆ ಬಳಸಬಹುದಾಗಿದೆ.